Agriculture
फेमस होने के लिए मर्डर, सोशल मीडिया पर पोस्ट: मरने वाले की मां बोलीं- 100 बार चाकू मारने वाला बच्चा नहीं, दरिंदा है
नई दिल्लीएक दिन पहलेलेखक: अमित पांडेय
कॉपी लिंक
तारीख 21 नवंबर, जगह- दिल्ली का जाफराबाद। 18 साल का यूसुफ 350 रुपए लेकर घर का सामान लेने निकला था। फिर घर नहीं लौटा। देर रात पुलिस ने यूसुफ की मां रुखसाना को कॉल कर बताया कि आपके बेटे का मर्डर हो गया है। कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें दिख रहा था कि 16-17 साल का एक लड़का यूसुफ की गर्दन पर चाकू मार रहा है।
लड़के ने 100 से ज्यादा बार चाकू मारा, यूसुफ रोड पर पड़ा छटपटाता रहा। कुछ देर बाद उसकी बॉडी में हलचल होनी बंद हो गई। चाकू मारने वाला लड़का भागा नहीं, वहीं डांस करने लगा। पुलिस ने उसे अरेस्ट किया तो और कहानियां सामने आने लगीं।
आरोपी लड़के का ये पहला मर्डर नहीं था। पिछले साल मार्च में