Agriculture
भास्कर एक्सप्लेनर- 41 मजदूर, 17 दिन और 6 बड़ी अड़चनें: कुछ तकनीक, कुछ जुगाड़; उत्तरकाशी टनल से जीवित निकालने के लिए क्या-क्या किया गया
17 घंटे पहलेलेखक: आदित्य द्विवेदी/अनुराग आनंद
कॉपी लिंक
12 नवंबर 2023, सुबह करीब 5.30 बजे का वक्त। उत्तरकाशी में बन रही सिलक्यारा-डंडालगांव सुरंग का एक हिस्सा भरभराकर धंस गया। मलबा करीब 60 मीटर तक फैल गया और टनल से बाहर निकले का रास्ता ब्लॉक हो गया। अंदर काम कर रहे 41 मजदूर बाकी दुनिया से पूरी तरह कट गए।
अब 28 नवंबर 2023 की रात 8.38 बजे तक सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
हादसे और रेस्क्यू के बीच के ये 17 दिन बहुत भारी थे। तमाम